फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Yoga : साल 2025 में  मीन राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Wed, 27 Nov 2024 06:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 06:48 AM IST
सार

Shukra Budh Yuti 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगा और 31 मई तक यहीं रहेगा। जबकि ग्रहों का स्वामी बुध 27 फरवरी को रात 11:46 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा और दोनों एक साथ मिलेंगे। यानी 27 फरवरी से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga is forming in Pisces after 12 months year 2025 will be good for three signs
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Yoga in Meen Rashi: नवग्रहों में बुध और शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा दिया गया है। इन ग्रहों की कृपा होने पर भी बुद्धि और धन दोनों का खेल चलता रहता है। जहां बुध बुद्धि के  कारक हैं वहीँ शुक्र शारीरिक सुख और मानसिक प्रतिष्ठा के कारक ग्रह हैं। ऐसे में यदि बुध और शुक्र की युति हो तो यह जातकों के लिए फलदायी होती है। इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। देखा जाए तो ये दोनों ग्रह बहुत ही कम समय में अपनी राशि बदलते हैं। इसलिए ये ग्रह किसी न किसी के साथ युति बनाते रहते हैं। इस युति का प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर पड़ेगा।  

Lakshmi Narayan Yoga is forming in Pisces after 12 months year 2025 will be good for three signs
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। - फोटो : amar ujala

कब बनेगा लक्ष्मी नारायण योग?
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगा और 31 मई तक यहीं रहेगा। जबकि ग्रहों का स्वामी बुध 27 फरवरी को रात 11:46 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा और दोनों एक साथ मिलेंगे। यानी 27 फरवरी से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा और यह योग समाप्त हो जाएगा। यानी 69 दिन लक्ष्मी नारायण योग रहेगा।

Lakshmi Narayan Yoga is forming in Pisces after 12 months year 2025 will be good for three signs
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
इस राशि के 12वें भाव में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इस राशि के लोगों को पैतृक जमीन से अच्छी आमदनी होगी। और तो और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इससे करियर में नई ऊंचाईयां छूने में मदद मिलेगी। आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा। साथ ही पारिवारिक स्तर पर भी ख़ुशी का माहौल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga is forming in Pisces after 12 months year 2025 will be good for three signs
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
इस राशि के 10वें भाव में बुध और शुक्र की युति होगी। इस स्थिति में युति जातक को भौतिक सुखों की अनुभूति करायेगी। विदेश में नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। इस अवधि में भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों से अच्छा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको बचत करने में भी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga is forming in Pisces after 12 months year 2025 will be good for three signs
नए साल 2025 में बुध और शुक्र ग्रह का मिलन मीन राशि में होगा। इसलिए मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 
यह युति इस राशि के लग्न भाव में होगी। इस अवधि में स्वभाव में जबरदस्त अंतर देखने को मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed