फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar 2023: 30 अक्तूबर को कन्या राशि में केतु का गोचर, 3 राशि के जातकों की खुल जाएगी किस्मत

Wed, 25 Oct 2023 10:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Ketu Effects on Virgo Know Positive Impact About These Lucky Zodiac Signs in Hindi
ketu transit 2023: केतु जिस राशि में बैठ जाता है उसके स्वामी के अनुसार ही फल देने का काम करता है।

Ketu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के मंत्रिमंडल में शनि देव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। शनि के बाद राहु और केतु को सबसे धीमी गति से चलने वाला माना गया है। शनिदेव जहां ढाई वर्ष में एक राशि में भ्रमण करते हैं वहीं राहु और केतु लगभग डेढ़ वर्ष तक एक राशि में भ्रमण कर अपना फल लंबे समय तक प्रदान करते हैं। 30 अक्टूबर को केतु अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं, केतु का गोचर अब कन्या राशि में होगा। इस गोचर से 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हे खूब अच्छा फायदा होगा। आइए जानते हैं कि वह तीन राशियां कौन सी हैं।

Ketu Gochar 2023 Ketu Effects on Virgo Know Positive Impact About These Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके छठे भाव से होगा जिससे शत्रुओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके दशम द्वादश और दूसरे भाव पर होगी। केतु के इस गोचर के कारण संतान पक्ष से जुड़ी हुई समस्याओं में कमी आएगी और रिश्तो में जो गर्मजोशी खत्म हो गई थी उसमें मधुरता आएगी। केतु के इस गोचर के कारण आर्थिक समस्याओं में भी सुधार देखने को मिलेगा और आपको एक अच्छी और नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। 

इस दौरान आप अपनी नई कंपनी शुरू करने के लिए बैंक से लोन भी ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए भी केतु का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। हालांकि केतु के इस गोचर के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए समय-समय पर अपने डॉक्टर की सलाह लेते रहे। आप अपने शत्रुओं पर इस समय पूरे तरीके से हावी रहेंगे। विदेश जाने वाले जातकों का सपना पूरा होगा। व्यापारी वर्ग को बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा। छात्र वर्ग के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त होने का योग है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में भी आपका बढ़िया सम्मान होगा। 

Ketu Gochar 2023 Ketu Effects on Virgo Know Positive Impact About These Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा जिससे साहस और पराक्रम का भाव माना गया है। केतु की दृष्टि आपके सप्तम, नवम  और लाभ स्थान पर होगी। केतु का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल ही रहेगा। तीसरे भाव में केतु के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि रहेगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत बुद्धिमानी से, कार्यकुशलता से आगे बढ़ेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपके व्यापार में भी अच्छी वृद्धि देखी जा सकती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपकी कंपनी को नए निवेश की प्राप्ति होगी।

पारिवारिक संबंधों की बात की जाए तो भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपनी वाणी को थोड़ा मधुर बनाए रखें। मीडिया जनसंचार और लेखन से जुड़े जातकों को इस समय प्रसिद्धि प्राप्त होने की योग दिखाई पड़ रहे हैं। खासतौर से आपकी आर्थिक स्थिति इस समय बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपनी पत्नी की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। धार्मिक यात्राएं होंगी और अपने पिता और गुरुओं की कृपा से आपका कोई नया काम शुरू भी हो सकता है। केतु के इस गोचर के कारण आपके मित्र और आपके भाई आपके सहायक सिद्ध होकर आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Ketu Effects on Virgo Know Positive Impact About These Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर लाभ स्थान से होगा। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके तीसरे, पंचम और सप्तम भाव पर होगी। केतु का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनकी हर मनोकामना को पूरी करने वाला होगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल हैं और केतु मंगल के समान ही फल करता है। केतु के इस गोचर से आपके व्यापार में मुनाफा होगा। विदेशी मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी, बाहरी लोगों से संबंध अच्छे होंगे और यात्राओं से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, रेस्टोरेंट के काम में लगे हुए जातक अच्छा धन प्राप्त करेंगे।

आप एक से अधिक कंपनियां खोलने में समर्थ होंगे।  जो अविवाहित जातक है उनके विवाह की संभावनाएं बनेगी। जिनका विवाह हो चुका है उनके जीवन में संतान का आगमन हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि केतु के कारण आपका प्रेमी के साथ आपका अलगाव भी हो सकता है। इस दौरान आपके खर्च भी बहुत अधिक होंगे लेकिन धन की भी कोई कमी नहीं होगी। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा होगा और आप अपने शोध कार्यों से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed