Kaam Trikon Yog kya hai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति समय-समय पर बदलती रहती है और इन परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। आने वाला समय यानी सितंबर और अक्टूबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति, राहु और मंगल एक विशेष त्रिकोणीय स्थिति में आ रहे हैं। इस योग को काम त्रिकोण राजयोग कहा जाता है, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकता है। इस प्रभाव से नौकरी, व्यापार, विवाह और धन लाभ जैसे मामलों में अचानक प्रगति देखने को मिल सकती है।
Kaam Trikon Yog: राहु-मंगल और गुरु का महासंयोग, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
Mangal Guru Rahu: सितंबर-अक्टूबर में गुरु, राहु और मंगल का काम त्रिकोण राजयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, विवाह और धन में सफलता लाएगा। यह योग 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
काम त्रिकोण क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के तीसरे ,सातवें और ग्यारहवें भाव को काम त्रिकोण कहा जाता है। ये तीनों भाव मिलकर "काम" यानी इच्छाओं और प्रयासों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें तीसरा भाव – परिश्रम, साहस, संचार, छोटी यात्राओं का होता है, सातवां भाव – विवाह, साझेदारी, जीवनसाथी, व्यापार का होता है और ग्यारहवां भाव – लाभ, आकांक्षाएं, नेटवर्क, सफलता का कारक होता है। जब कोई शुभ ग्रह (जैसे गुरु, शुक्र, मंगल आदि) इन तीन भावों में स्थित होता है या इनसे किसी न किसी तरह जुड़ता है, तो काम त्रिकोण योग का निर्माण होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला समय कई मायनों में भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस समय गुरु आपकी कुंडली के दशम भाव में स्थित हैं, जो कि करियर, मान-सम्मान और पेशेवर उन्नति का भाव होता है। वहीं, मंगल दूसरे भाव में और राहु छठे भाव में स्थित हैं। इन तीनों ग्रहों की यह स्थिति काम त्रिकोण योग का निर्माण कर रही है, जो विशेष रूप से नौकरी, विदेश संबंधी अवसरों और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनुकूल है। यदि आपके जीवन में इस समय गुरु, मंगल या राहु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है, तो आपको इन क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति देखने को मिल सकती है। राहु की दृष्टि बारहवें भाव पर पड़ रही है, जो बताता है कि विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों में नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। गुरु की दृष्टि चौथे भाव पर पड़ रही है, जिससे घर-परिवार या प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का समाधान संभव है, और नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय जीवन की कई जटिलताओं को सुलझाने और लक्ष्य प्राप्त करने का है।
धनु राशि
धनु राशि के लिए राहु, मंगल और गुरु का त्रिकोणीय योग काफी शुभ परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। वर्तमान में राहु पंचम भाव में, गुरु सप्तम भाव में और मंगल ग्यारहवें भाव में स्थित हैं। यह स्थिति काम त्रिकोण योग को बल देती है, जो आकस्मिक धन लाभ, व्यापार में उन्नति और नई संभावनाओं को जन्म देती है। लंबे समय से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे जातकों को इस समय राहत मिल सकती है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विशेष रूप से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फायदेमंद साबित हो सकती है, वहीं मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मंगल बारहवें भाव के स्वामी होकर विदेश से संबंधित आर्थिक लाभ का संकेत दे रहे हैं, जिससे विदेश यात्रा या विदेश में कमाई के योग बन रहे हैं। साथ ही, गुरु की दृष्टि तीसरे, नौवें और ग्यारहवें भाव पर पड़ रही है, जो शुभ समाचार, धार्मिक यात्रा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देती है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। कुल मिलाकर यह समय धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक सभी स्तरों पर सौभाग्य लेकर आ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है, क्योंकि आपकी कुंडली में मंगल दशम भाव में, गुरु छठे भाव में और राहु दूसरे भाव में विराजमान हैं। ये तीनों ग्रह मिलकर काम त्रिकोण योग बना रहे हैं, जो आपके जीवन में कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। गुरु छठे भाव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी और सेवा क्षेत्र में सफलता दिलाने का कार्य करेंगे। अगर आप विदेश से जुड़े किसी काम या नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। राहु का धन भाव में होना अचानक आर्थिक लाभ, पुराने अटके हुए पैसे की वापसी या पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बना रहा है। यह समय उन जातकों के लिए भी शुभ है जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन परिणाम नहीं मिल रहा था उनको अपने परिश्रम का पूरा फल मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर काम त्रिकोण योग आपके लिए मनचाही सफलताओं और जीवन की बड़ी समस्याओं से राहत का कारण बन सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।