फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

Thu, 25 Sep 2025 05:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 25 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2025: इस बार बुध 2 अक्टूबर 2025 दशहरा के दिन शाम 05 बजकर 25 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं। इसके अलावा कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति होने से नवरात्रि में बुधादित्य राजयोग बन रहा है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 shubh yog and lucky rashifal in hindi
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2025: वर्तमान में शारदीय नवरात्रि जारी है और 2 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन यह समाप्त होगी। लेकिन उससे पहले कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। दरअसल, नवरात्रि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग देश-दुनिया सहित व्यक्तियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। आपको बता दें, इस बार बुध 2 अक्टूबर 2025 दशहरा के दिन शाम 05 बजकर 25 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं। इसके अलावा कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति होने से नवरात्रि में बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं बुध के अपनी स्वराशि कन्या में होने पर भद्र राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में नवरात्रि में इन शुभ योगों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को ज्ञान, बुद्धि, व्यापार और करियर में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Shardiya Navratri 2025 shubh yog and lucky rashifal in hindi
यह समय वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको व्यापार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आर्थिक बदलाव आएंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
यह समय वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको व्यापार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आर्थिक बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत जीवन में रिश्ते सुदृढ़ होंगे। आपकी लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि, निवेश में आप अच्छा धन प्राप्त करेंगे। व्यापार को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाएंगे। इस दौरान कॉलेज में भी दाखिला पाने की इच्छा पूरी होगी। 

Shardiya Navratri 2025 shubh yog and lucky rashifal in hindi
कन्या राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ने में साथी और दोस्तों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ने में साथी और दोस्तों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा और धन कमाने के नए स्रोत खुलेंगे। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी। करियर-कारोबार के मामले में आपको तरक्की और लाभ दोनों मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 shubh yog and lucky rashifal in hindi
तुला राशि के लिए समय पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लिए समय पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। यात्रा सुखद होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। कोई डील फाइनल होगी।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का नहीं रखा व्रत ? तो इन 5 सरल उपायों से पाएं मां दुर्गा की विशेष कृपा
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में करें केवल यह एक काम, चमकेगी किस्मत और बनेंगे अटके काम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed