{"_id":"682c6d5b3aeac63c7b007781","slug":"jyeshtha-month-2025-these-3-planetary-prayers-may-boost-your-finances-in-hindi-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jyeshtha Maah 2025: इन 3 ग्रहों को करें प्रसन्न, मिल सकता है आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Jyeshtha Maah 2025: इन 3 ग्रहों को करें प्रसन्न, मिल सकता है आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 05:26 PM IST
सार
Importance of Jyestha Month: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का व्रत अत्यंत पवित्र माना जाता है, इस दौरान शनि, राहु और केतु की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। इन ग्रहों की कृपा से व्यक्ति को जीवन में समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Rahu Ketu Puja
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shani Rahu Ketu Puja: सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत शुभ और फलदायी महीनों में से एक माना गया है। यह समय विशेष रूप से आध्यात्मिक साधना, व्रत-उपवास और ग्रहों की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम होता है। माना जाता है कि इस माह में की गई पूजा-पाठ, तप और उपायों का फल कई गुना अधिक मिलता है। जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति के लिए लोग इस समय विशेष प्रयास करते हैं ताकि बाधाओं से मुक्ति मिल सके और सौभाग्य में वृद्धि हो।
शनि देव की पूजा से मिलेगी बाधाओं से मुक्ति
ज्येष्ठ माह में शनि देव की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है, क्योंकि इसी माह शनि जयंती भी आती है। खासकर जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इस माह में शनि देव की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। इससे जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और परेशानियों से राहत मिल सकती है। शनिवार के दिन प्रातःकाल स्नान कर नीले वस्त्र धारण करें। शनि देव की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर शुद्ध जल से अभिषेक करें। इसके बाद सरसों के तेल से अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। शनि देव को काले तिल, काले चने, गुड़ से बने पकवान या इमरती का भोग अर्पित करें। पूजा के समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" और "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" मंत्रों का जाप करें और अंत में शनि आरती करें।
3 of 4
Shani Rahu Ketu Puja
- फोटो : adobe stock
राहु की पूजा से दूर होंगे मानसिक कष्ट और भ्रम
ज्येष्ठ माह में शनि पूजा के साथ-साथ राहु की पूजा भी करना चाहिए, क्योंकि यह भी छाया ग्रह है और इसके प्रभाव से जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव आते हैं। सबसे पहले शनि देव की पूजा करें और फिर राहु की आराधना शुरू करें। राहु को तिल, सरसों और मिश्री अर्पित करें, फिर उनकी परिक्रमा करें। इसके बाद "ॐ राहवे नमः" या "ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः" जैसे बीज मंत्रों का जाप करें। काले चने अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। राहु की पूजा से भ्रम, मानसिक अशांति और नकारात्मक सोच से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shani Rahu Ketu Puja
- फोटो : adobe stock
केतु की पूजा से मिल सकता है आध्यात्मिक बल और आर्थिक लाभ
राहु के बाद केतु की पूजा करना चाहिए, क्योंकि यह भी एक छाया ग्रह है जो अचानक घटनाओं और आध्यात्मिक अनुभवों से जुड़ा होता है। केतु की पूजा में उन्हें काले तिल, काले चने और काले कपड़े का टुकड़ा अर्पित करें। पूजा के दौरान "ॐ केतवे नमः" या "ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः" मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि केतु की पूजा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति को निर्णय क्षमता व मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।