ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और इनके कारण बनने वाली युति का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते हुए दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिससे कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 8 जून को देवगुरु बृहस्पति और भौतिक सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र की युति कर्क राशि में होने वाली है। गुरु और शुक्र की युति से बहुत ही अच्छा और शुभ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से धन, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सुख-सुविधा और करियर में उन्नति के कई अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं आने वाले समय में गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण के कारण किन-किन राशियों को इसका फायदा सबसे ज्यादा मिलने वाला है।
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि में ही शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से चले आ रहे अधूरे कार्य पूरे होंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार और हैं नौकरी की तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी होगी। व्यापार में इस दौरान कोई नई और अच्छी डील हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता और अच्छा तालमेल बनेगा। आपको बता दें कि गुरु-शुक्र की युति कर्क राशि में होने से आपको भौतिक सुख और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
3 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से सिंह राशि वालों को विदेश से जुड़े मामलों में और करियर में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपको अचानक विदेश यात्रा के संयोग बन सकता है। यह राजयोग आपकी राशि के 12वें भाव में बना है जिससे आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। किसी तरह के पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ हो सकता है।
4 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग उनके करियर में कई तरह के सकारात्मक परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कन्या राशि वालों के लिए यह राजयोग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनने वाला है। ऐसे में आपको किसी तरह के पुराने निवेश से जबरदस्त लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।