{"_id":"60640ac88ebc3ecbac066d1a","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-rashi-parivartan-2021-effect-on-aries-mesh-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु का राशि परिवर्तन: मेष राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु का राशि परिवर्तन: मेष राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
2 of 5
गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मेष राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
3 of 5
मेष राशि
मेष राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उनके परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से ये गोचर आपके लिए अधिक अनुकूल है। संभावना है कि एक से अधिक आय के साधनों में वृद्धि हो। आप अपनी कई महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विदेशी स्रोतों से आपको धनलाभ हो सकता है। 15 सितंबर से 20 नवंबर तक ये आपके दशम भाव को प्रभावित करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं आ सकती हैं, क्योंकि वहां पहले से मौजूद शनिदेव आपको भ्रमित करने का कार्य करेंगे।आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत होगी। आपके पिता को स्वास्थ्य कष्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jupiter
वर्ष के अंत में यानी 20 नवंबर को आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय आपके लिए सबसे बेहतरीन समय साबित होगा।आपको अपने प्रेम जीवन में भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही दांपत्य जीवन में भी सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन इस समय जितना संभव हो, अपने आलस्य को त्यागें अन्यथा नुकसान होगा। एकादश भाव में मौजूद गुरु बृहस्पति आपको अपार धनलाभ कराएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।