फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: वृश्चिक राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Thu, 01 Apr 2021 05:47 PM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Apr 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on scorpio rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2021: सबसे शुभ फल देने वाले और सभी ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति अब कुंभ राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on scorpio rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...

jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on scorpio rashi
राशि
वृश्चिक राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चों पर कंट्रोल रखें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, नया वाहन, कोई कीमती वस्तु या भौतिक सुविधाओं वाली चीजें खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जहां आपको धन खर्च करना पड़ेगा। संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा। यदि आपकी संतान बाहर जाने का विचार कर रही है, तो उसे सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on scorpio rashi
15 सितंबर से 20 नवंबर तक आपको कई यात्राओं पर जाना पड़ेगा। इन यात्राओं में सफलता मिलेगी। आप अपने छोटे भाई-बहनों के प्रति अधिक संजीदा दिखाई देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की तरक्की होगी। आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा और अपार धन की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru ka rashi parivartan 2021 effect on scorpio rashi
गुरु का राशि में परिवर्तन
परिवार में चली आ रही तनातनी खत्म होगी। आप परिवार की मदद से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने पर विचार करेंगे। हालांकि आपके घरेलू खर्च में वृद्धि होगी, क्योंकि आप घर पर अपना अच्छा-खासा धन खर्च करते दिखाई देंगे।
उपाय : पुखराज धारण करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed