फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल: अप्रैल माह में इन चार राशि वालों की होगी मौज, धन लाभ होने की है प्रबल संभावना

Thu, 01 Apr 2021 01:32 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Apr 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Monthly Horoscope April 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in April
अप्रैल मासिक राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

Monthly Horoscope April 2021: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अप्रैल का महीना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। ये चार राशियां वृष, कन्या कुंभ और मीन हैं। अप्रैल के महीने में इन चार राशियों के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस महीने ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के जातकों के लिए यह अप्रैल का महीना किस प्रकार के लाभकारी सिद्ध होगा।

Monthly Horoscope April 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in April
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया

वृष: इस महीने रूके हुए कार्य होंगे पूरे

वृषभ राशि के जातकों की माह की शुरुआत में परिजनों, स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अरसे से अटके कार्यों में गति आयेगी। आपसी रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। पूर्व में किए गये निवेश का लाभ होगा। किसी मांगलिक या शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। हालांकि नौकरी में खूब सोच-समझकर बदलाव करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।

10 अप्रैल के बाद भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे और कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आयेगा। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद होगी। हालांकि इसी दौरान मौसमी एवं वायरस संबंधी बीमारी से बच कर रहें। किसी भी तरह की लापरवाही करन से बचें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें। माह के उत्तरार्ध में अपने जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

कार्यक्षेत्र में अपनी अधीनस्थों को मिलाकर कार्य करने पर सफलता निश्चित है। इस दौरान आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी। बाजार में अटका धन निकल सकता है। वाहनों, भूमि, अचल संपत्ति के रूप में कुछ नए निवेश या नए परिवर्तन होने की भी उम्मीद है। हालाँकि, जैसा कि बारहवां घर व्यय का प्रतिनिधित्व भी करता है, ऐसे में इस अवधि के दौरान आवेगी ख़रीददारी करने से सावधान रहें। बड़े व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों को अत्यधिक लाभ होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी।

Monthly Horoscope April 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in April
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या: भाग्य का मिलेगा साथ

कन्या राशि के जातकों को अप्रैल माह में भाग्य का पूरा साथ मिलने जा रहा है। माह के प्रारंभ में ही कॅरिअर और कारोबार की दिशा में विशेष सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप कठिन से कठिन कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। कारोबार को बढ़ाने में शुभचिंतकों एवं स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। बाजार में फंसा पैसा निकल सकता है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो कागज संबंधी सभी औपचारिकताएं जरूर पूरी कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे। भूमि-भवन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। निजी जीवन में सकारात्मक भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। ब्लड प्रेशर, पेट संबंधी इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope April 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in April
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया

कुंभ: तरक्की पाने के लिए आएंगे नए अवसर

अप्रैल माह जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। जिन्हें पाने के लिए बगैर समय खोए आपको पूरे मनोयोग से जुट जाना होगा। इस दौरान आपके द्वारा किये गये कार्य का पूरा फल प्राप्त होगा। आपकी कार्य की क्षमता में वृद्धि होगी। विभिन्न स्रोतों से आय अर्जित करेंगे। मित्रों एवं शुभचिंतकों की मदद से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सत्ता पक्ष से लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगेगी।

कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का साथ मिलेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। अपने प्रेम का इजहार के लिए सही समय का इंतजार करें, अन्यथा बनी हुई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बात को तूल न दें, क्योंकि कठिन समय में जीवनसाथी ही आपकी ताकत बनकर साथ खड़ा होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सेहत की दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना काल में किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचें।

विज्ञापन
Monthly Horoscope April 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in April
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मीन: करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता

आपके लिए यह महीना अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। माह के प्रारंभ से आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से भी मनवांछित सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। व्यवसायियों का बाजार में अटका धन प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर मुनाफ़ा अर्जित करने में कामयाब होंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।

माह के मध्य में संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक समस्या पर अपनी बात रखते समय शब्दों की शालीनता बनाए रखें, अन्यथा बात बनने की बजाय ज्यादा बिगड़ सकती है। मुश्किलों का एक साथ हल निकालने की बजाय एक-एक करके सुलझाएं। वाद की जगह संवाद से काम लें। माह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों में आपका लव पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सफलता के लिए श्रम करते समय अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें। त्वचा एवं रक्त संबंधी दिक्कते हों सकती हैं। संक्रमण वाली जगह पर जाने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed