ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति एक महत्वपूर्ण ग्रह है। इन्हें संतान, ज्ञान, गुरु, धर्म, शिक्षा, विवाह आदि का कारक माना जाता है। गुरु की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है। गुरु का परिवर्तन सभी प्राणियों के कार्य-व्यापार में हानि-लाभ के अतिरिक्त शासन सत्ता और न्यायिक प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है।
{"_id":"60215f7c8ebc3e26bc2b6ddc","slug":"jupiter-transit-2021-jupiter-transit-in-aquarius-on-april-2021-know-prediction-for-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में जब देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, तो इन राशि वालों पर होगी धन वर्षा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
अप्रैल में जब देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, तो इन राशि वालों पर होगी धन वर्षा
Wed, 10 Feb 2021 07:08 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
गुरु का 2021 में राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
राशि
मेष
- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
- विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में पूर्ण सफलता प्राप्ति के योग हैं।
- नव विवाहितों के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे।
- वरिष्ठों के लिए धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर बनेगा।
राशि
वृषभ
- नौकरी में पदोन्नति होगी और नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं।
- कार्य-व्यापार में लाभ आय के साधन बढ़ेंगे।
- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा होगा।
- सामाजिक कार्यों में अधिक व्यय होगा लेकिन आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन
- धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि होगी।
- सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी।
- भाईयों में असहमति-अविश्वास का माहौल न बनने दें।
- विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
- बुजुर्गों को पौत्र सुख की प्राप्ति, आय के साधन बढेंगे।
विज्ञापन
राशि
कर्क
- स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
- व्यावसायिक कार्यों में सफलता कुछ हद तक सफलता प्राप्त होगी।
- आकस्मिक धन लाभ के योग है।
- नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
- तीर्थाटन एवं सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा।