आज से गुरु हुए मार्गी, शुभ ग्रह की सीधी चाल से जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- राशि से भाग्यभाव में बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि के भी योग बनेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवश्य अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ संकेत है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
वृषभ राशि- राशि से अष्टम भाव में गुरु का गोचर पहले की अपेक्षा बेहतर परिणाम देगा किंतु कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इसके साथ ही गलत लोगों की संगति से भी दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। धन भाव पर इनकी दृष्टि के शुभ प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। मकान वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है।
मिथुन राशि- राशि से सप्तम भाव में गुरु का मार्गी होना धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि तो बढ़ाएगा ही शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। लग्न भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। चुनाव संबंधी कोई भी बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद रहेगा।
कर्क राशि- राशि से छठे भाव में गुरु गुप्त शत्रुओं की वृद्धि करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी हर समय चिंतनशील रहना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहें। प्रयास करें कि कहीं से भी अधिक ऋण न लेना पड़े। रुके हए धन की वापसी एवं आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।