फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Surya Gochar 2025 Sun Transit In Gemini Impact of Aries Zodiac Sign

Surya Gochar 2025: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए मेष राशि पर कैसा होगा असर ?

Sun, 15 Jun 2025 06:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 15 Jun 2025 06:59 PM IST
सार

Surya Gochar 2025: 15 जून को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य मिथुन राशि में 16 जुलाई तक रहेंगे फिर इसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। जानते हैं मेष राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit In Gemini Impact of Aries Zodiac Sign
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव - फोटो : adobe stock

विस्तार

Surya Gochar 2025: सभी नौ ग्रहों में राजा माने जाने वाले सूर्य अब वृषभ राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए बुधदेव की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद और अच्छी सेहत आदि के कारक होते हैं। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं जिसके कारण पूरे राशि चक्र को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय लेते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2025 से लेकर 16 जुलाई 2025 को तक होगा। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


Brahma Aditya Yog: सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ
विज्ञापन


सूर्य का गोचर 2025 और मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी स्वामी होते हैं और अब 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके तीसरे भाव में करीब एक माह तक विराजमान रहेंगे। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है। इसके अलावा यह भाव भाई-बहनों से संबंध होता है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास, उत्साह और व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। यह गोचर खासतौर पर छात्रों के लिए बेहतर परिणाम दिलाएगा। जो लोग इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठे हैं उनके लिए शुभ संकेत हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी और आने वाले कुछ दिन बेहतर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार और मान-सम्मान मे वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mithun Sankranti: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

कुंडली में सूर्य 
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और सूर्य सभी जीव में जीवन के संचार का प्रमुख स्त्रोत है। कुंडली में सूर्य व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, यश, प्रतिष्ठा, सफलता, उच्च पद, सरकारी नौकरी, साहस और पराक्रम का परिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की मजबूती से व्यक्ति का व्यक्तित्व मजबूत होता है। कुंडली में अगर सूर्य उच्च अवस्था में हैं और शुभ ग्रहों की उस पर द्दष्टि पड़ रहा है तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। व्यक्ति उच्च मुकाम को हासिल करता है। व्यक्ति सरकारी और राजनीति के क्षेत्र में बहुत ऊंचे पद पर जाता है। वहीं जब सूर्य कुंडली में कमजोर अवस्था में रहता है तो व्यक्ति को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed