July Horoscope 2024: जुलाई के महीने की शुरुआत हो गई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई माह में कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह सबसे पहले सुख, वैभव और धन के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर बुध के साथ युति बनाएंगे। फिर इसके बाद महान साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर सूर्य और गुरु के साथ युति बनेगी। इसके बाद सूर्यदेव का राशि परिवर्तन होगा जो मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं बुध कर्क राशि से निकलकर सूर्यदेव की राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से जुलाई माह में ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। जहां पर कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में इन्हें अच्छी सफलता हासिल होंगी। आइए जानते हैं जुलाई में कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां होंगी।
जुलाई में कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे होगा धन लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होने जा रहा है। इस माह आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। करियर-कारोबार में आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े हुए लोगों की निकटता का लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।
Monthly Horoscope: जुलाई माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...
जुलाई का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को इस माह सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा कार्यक्षेत्र में अचानक से बदलाव हो सकता है। आपके मान-सम्मान में भी अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।
मकर राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना धनलाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ रहा है। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। अचानक से कोई बड़ा लाभ भी मिल सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारगर साबित होंगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अच्छा साबित होगा। पूरे माह सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों को मनचाहे प्रमोशन और तबादले का सुख प्राप्त होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस माह भूमि-भवन एवं वाहन आदि के खरीदने का सपना पूरा होगा। प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन की दृष्टि से जुलाई का महीना अनुकूल रहने वाला है।