Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 04 April 2021: सात राशियों के लिए अच्छा रहेगा रविवार का दिन, जबकि बाकी रहें संभलकर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने और अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश करें। आपके भाई की सलाह आपके व्यापार की उन्नति का कारण बनेगी, इससे आपका अपने भाई के साथ रिश्ता भी मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय आज उत्तम है।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। माता जी के साथ आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में रोजमर्रा के खर्च पर आप कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकता है। यदि आपको कोई परेशानी चल रही है, तो शाम के समय उसको खत्म करने के लिए आपको पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। संतान को आज धार्मिक कार्य में जुटे देख मन में प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आज सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आनंद समय व्यतीत होगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है। भाई बहन की शादी का प्रसंग प्रबल होगा। माता पिता की सेवा करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नई उन्नति की किरण लेकर आएगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और अपने आलस्य को त्यागना होगा, जो लोग भी विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, आज उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आज आप के कार्य से प्रभावित होंगे, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक से आज कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।