Horoscope Today 29 June 2021: उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा मंगलवार, इन छह राशिवालों को होगा खूब फायदा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज यदि आपके दिल व दिमाग में अपने व्यापार के लिए कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपका अपने किसी परिजन से मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है और आज कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो वह भी आज किसी अधिकारी की मदद से सुलझ सकता है। समाज में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में हुए लाभ से आपको संतोष मिलेगा। रात्रि के समय आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से मूड खराब हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको संतान की शिक्षा या नौकरी में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। आय के नए नए स्त्रोत मिलने से आपके बिजनेस की समस्या भी समाप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका अपने किसी मित्र व परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर कोई मित्र व परिजन आ सकता है, जिससे आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।