Horoscope Today 29 April 2021: गुरुवार को इन पांच राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपकी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए होगा। आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आपका लंबे समय से कोई कार्य रोका हुआ था, तो वह सायंकाल के समय पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपकी नौकरी में आपका किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि आज आपकी कोई डील फाइनल होती है, तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में वह डील आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रात्रि का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती व सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है क्योंकि आज आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे चुकाने के मामले में आज थोड़ी सफलता प्राप्त होगी। आप अपने काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई-नई प्लानिंग करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। विपरीत लिंग के मित्र से आज कटुता हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोच विचार कर बोलें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हों, सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।