Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 28 March 2021: शुभ योग बनने से इन सात राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा रविवार
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको मंगल उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहार का खाने से परहेज करें। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। रोजगार से जुड़े जातकों की आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके व्यापार के लिए उत्तम लाभदायक रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप के कार्यकाल में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, इसमें आपके साथी भी सहयोग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के लिए अच्छे अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें परिवार के सभी सदस्य पर बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातको के लिए जो काम पसंद होगा आज वही करने के लिए मिलेगा, जिससे उनका तेज बड़ा दिखेगा। सायंकाल तक आज आपको किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने आस पड़ोस में वाद विवाद की स्थिति को पनपने से बचना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी काम पूरी लगन के साथ करेंगे, इसका फल आपको सही समय पर मिलेगा, आपके जो अधूरे कार्य लंबे समय से पड़े हैं। आज उनको पूरा करने का समय आ गया है। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। इसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपका हाथ बढ़ाएंगे। आज रात्रि का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की आशंका है।