Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 28 April 2021: बुधवार को तुला राशि में होंगे चंद्र देव, इन चार राशिवालों के कार्य-व्यापार में होगी तरक्की
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। सांयकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा अन्यथा खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। दैनिक खर्चे आसानी से निकल आएंगे और भविष्य की चिंता कम होगी। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।