Horoscope Today 27 April 2021: मंगलवार को सात राशियों को होगा फायदा, धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यवसाय अथवा व्यवसाय विस्तार के लिए निवेश अत्यंत शुभ रहेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति में विलंब होने पर गुस्सा करेंगे लेकिन पूर्ति होने के बाद उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। आज आपकी अपने जीवन साथी व संतान से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों का भी आज अधिकारियों से कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें और अपने कार्य पर फोकस रखें। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि साझेदारी से कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा, लेकिन आज सेहत कुछ नरम रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। प्रेम जीवन में नवीनता व मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो उससे आज राहत मिलेगी। आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आसपास की व धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने से आज आपके मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े इत्यादि। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। आज आपके भाई से आपकी कुछ अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज सुबह से ही आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप परिवार के सभी सदस्यों की फरमाइशें भी आसानी से पूरी कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी की सेहत में कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं।