फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 April 2021: सोमवार को इन छह राशिवालों के जीवन में आएंगी खुशियां, सुधरेंगे आर्थिक हालात

Mon, 26 Apr 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Apr 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा, लेकिन माता जी के साथ आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच समझ कर जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टदायक हो सकती है। यदि ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा था, तो आज संबंधों में सुधार आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा और कुछ समय के लिए नए कार्य पर रोक लगाने पर चर्चा हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद ही आनंद होगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो जरूरी सामान अवश्य चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने पड़ोसियों व मित्रों के साथ मेल मिलाप मे व्यतीत करेंगे, जिसमें आनंददायक समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा था, तो वह  आज  फिर से खड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें पुराने किए गए निवेश से आज आपको लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर के सभी कार्यों को जल्दी से खत्म करने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आज आपको लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। आज आप अपने बॉस से किसी जरूरी कार्य पर भी चर्चा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को आज भरपूर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड़ रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed