Horoscope Today 24 March 2021: बुधवार को स्वराशि में चंद्रमा, इन पांच राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। बाहर का खाने से बचें, नही तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आपकी नौकरी में आज आप के विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करें, आपको उनको आपके स्नेह की आवश्यकता है। आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
आज का दिन आपके मंगल कार्यों के लिए होगा। आज आपका अपने प्रेमी से मिलन होगा, जिससे आपके मन में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहेगा, लेकिन व्यापार में आज कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे आपके धन के कारण में कुछ अड़चन आ सकती हैं, लेकिन परेशान ना हो। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से यह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी।
आज का दिन थोड़ा सतर्कता से चलने का होगा। आज अपनी नौकरी में आसपास के किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है। आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर आज चर्चा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके व्यापार व व्यवसाय में आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ की उम्मीद दिख रही है, जिससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और आपके रुके हुए कार्य भी आज आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन संतान की पढ़ाई से लेकर कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।