फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 24 June 2021: गुरुवार को इन 5 राशिवालों की होगी मौज, बड़ी सफलता मिलने के संकेत

Thu, 24 Jun 2021 05:41 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 24 Jun 2021 05:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 24 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 24 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का होगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप अपने प्रिय कार्य को सबसे पहले करें। क्योंकि उसके पूरे होने की भरपूर संभावना बनती दिख रही है। परिवार में आज किसी भी धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आप अपने जीवन के लिए आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 24 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा लोगों को आज सरकार द्वारा कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। रात्रि में आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी विवाह या मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है। आज आपके द्वारा किए गए कार्य को समाज में सराहा जा सकता है, जिससे लोग आपके प्रशंसक करते नजर आएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए भी कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 24 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ वाद विवाद भरा रह सकता है। आज आपकी नौकरी या आपके घर में किसी व्यक्ति से वाद-विवाद पनप सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से किसी भी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको मानसिक तनाव की अनुभूति हो सकती है। योग व्यायाम करना आज आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।


विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 24 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको आपके व्यापार में आशातीत सफलता मिलने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। राजनीति क्षेत्र में भी आज आपको कुछ पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है और व्यापार में आज धन लाभ से भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed