Horoscope Today 23 April 2021: शुक्रवार को मकर-मीन सहित पांच राशियों को होगा लाभ ही लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने जीवन साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की ओर से आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। पिताजी के सहयोग से वह तनाव सायंकाल तक समाप्त हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक अवसर में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव आज आपको प्रेरणा देगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उपहार व सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपका ध्यान नयी योजना पर लगेगा, इसलिए आज पूरा दिन उसी की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी देवता स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता ओं की पूरी पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की सलाह से व्यापार में लाभ होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके साथी भी आपकी सलाह से कार्य करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो थोड़ा सोच समझ कर लें क्योंकि आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज प्रबल होगी। आज आप उसी कार्य को करें जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। काम के बीच रिलैक्स करने का भी आज मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो आज वापस मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। भाई बहनों का के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आज खाली समय में आप घर पर सभी अधूरे कार्य निपटा सकते हैं और कुछ शॉपिंग भी करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति संकट में आ सकती हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे।