फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 March 2021: शनिवार को वृष राशि में रहेंगे चंद्रमा, तीन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Sat, 20 Mar 2021 07:19 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 20 Mar 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 20 March 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 20 March 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपकी आगे की राह और आसान हो जाएगी, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपका अच्छा व्यवहार सबको खुश कर देगा। शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी के कारण परेशानी हो सकती है लेकिन जल्दी सब पर नियंत्रण होगा। इसमें भागदौड़ और धन व्यय होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 20 March 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपके परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्गों की सलाह आवश्यक होगी। संतान के भविष्य की आज थोड़ी चिंता सता सकती है। व्यापार व व्यवसाय को आज नई गति मिलेगी। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भागदौड़ से पैरों में दर्द इत्यादि की समस्या हो सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 20 March 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यवसाय के लिए यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। आज आपकी सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ती दिख रही है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज माता के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है, इसलिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। नौकरी में आज उच्चाधिकारियों की कृपा से आपका प्रमोशन होता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 20 March 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अचानक से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। रात्रि का समय भगवान की पूजा व आस्था में व्यतीत होने से आपको लाभ होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed