Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 19 March 2021: शुक्रवार को सिद्ध होंगे इन छह राशि वालों के कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए एक नई कला सीखने की आवश्यकता पड़ेगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला, इससे आपके बिजनेस को एक नई मजबूती मिलेगी, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। संतान से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। शाम के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने की भरपूर संभावना है, इसलिए प्रयास जारी रखें। आज रात्रि का समय आप अपने प्रिय जनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे।
आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शांति और संतोष दोनों को बनाए रखना होगा, तभी आपके कार्य सफल होते दिख रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में जो प्रयास किए गए हैं, उनमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में नए अनुबंधो द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आज कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलन से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आज उसमें कुछ राहत मिलती दिख रही है। आज आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।
आज शाम का समय आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगा। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान को प्रतियोगिता में उत्तम सफलता मिलती दिख रही है, जिससे आपके मन में हर्ष की भावनाओं की होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज उन्हें रोजगार से संबंधित कोई नया समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।