Horoscope Today 19 February 2021: शुक्रवार को खुलेगा इन पांच राशियों की बंद किस्मत का ताला, सफलता चूमेगी कदम
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर भी जाने की सोच सकते हैं, लेकिन आज अपने क्रोध व अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से मनमुटाव आप को नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नवीन कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी। आप अपने प्रेम जीवन में नए अध्याय से जुड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर आपको मान-सम्मान मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज कार्य क्षेत्र में आप नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज कार्य के चलते अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज अपनी लव लाइफ के लिए आप व्यस्तता के बीच भी समय निकाल लेंगे, जिससे जीवन साथी का मन प्रसन्न हो उठेगा। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग से अखबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज सुबह से ही छुटपुट लाभ की संभावना बनती दिख रही है। अपने माता जी व पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह अवश्य मानें। यदि आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े कार्य मे वृद्धि होगी। सायं काल का समय मित्रों और परिजनों के साथ व्यतीत होगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे भी आज हल होते दिख रहे हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा, लेकिन यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रख पाए, तो दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे कर अपना काम करते रहेंगे, तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। रोजगार से जुडे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।