Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal आज 18 जनवरी, सोमवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में है।
Horoscope Today 18 January 2021: पैसों के लिहाज से इन पांच राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, पढ़ें आज का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज यात्राओं में सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी जिससे मन को शांति मिलेगी। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अटैचमेंट बढ़ेगी और उनका साथ आपको हौसला देगा। बाहर जाने का विचार करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन में प्रिय की किसी खास बात के कारण आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में आज अच्छा सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर करने की कोशिश अपने आप करें, सफलता जरूर मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बड़े होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन तनाव से भरा रहने वाला है क्योंकि जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा, इसलिए अपने काम से काम रखें और खूब मेहनत करें। इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें।