Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 18 April 2021: रविवार को इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी चिंता आज समाप्त होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। माता जी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो जाने की वजह से परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन आपके कामकाज में नहीं लगेगा, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक तनाव तमन्ना समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से बहस बाजी में ना पड़कर उनकी सलाह को मानना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज यदि आपने कोई मकान व दुकान खरीदने का मन बना रखा है, तो उसमें सफलता मिलेगी और भविष्य में इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को जल्दबाजी से ना करे, धैर्य रखकर करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके व्यापार को किसी बुजुर्ग की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा चारों ओर फैलेगा। इसके लिए आप पर्यत्न करते रहें। किसी भी गलतफहमी को पैदा ना होने दें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा। आज आप अपने घर की जरूरतों के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं।