Horoscope Today 17 June 2021: गुरुवार को इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही काम में लगे रह सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के कई जटिल मामलों को आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में किसी भी सदस्य से उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी है, नहीं तो इसमें आपको दुख ही होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने मित्रों से सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज वह आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।