Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 17 February 2021: बुधवार को ये तीन राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है आपको नुकसान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आज थोड़ी कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में सुख व शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आपका रुझान सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा, तभी दिन में किए गए कार्य आपके लिए शुभ रहेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको उच्च पद की प्राप्ति होती दिख रही है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपका यात्रा के लिए होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सगे संबंधी से आज आपको वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकते हैं। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम का वक्त आप का मन पठन-पाठन में लगेगा और रात को आप आज अच्छी नींद लेंगे।