Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 16 March 2021: मंगलवार को मेष राशि में होंगे चंद्र देव, इन पांच राशि वालों को मिलेगा शानदार मेौका
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। दूसरों की मदद करने से आज आपको सुकून मिलता दिख रहा है। आज रात्रि में पत्नी को सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन आप के पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
आज आप अपने परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दोपहर के समय कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पिता के आशीर्वाद व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज आपकी पूरी होगी, जिससे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है। आज किसी प्रिय एवं महान पुरुष के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ता दिख रहा है।
यदि आज आपको कोई निर्णय लेना हो, तो शीघ्रता और भावुकता से ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जो आपके धन कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेंगे। व्यवसाय की योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। रात्रि के समय आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।