Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
{"_id":"60962e90fdf46219ea765ec5","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-horoscope-09-may-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 09 May 2021: रविवार के दिन इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 09 May 2021: रविवार के दिन इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ
Sun, 09 May 2021 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 09 May 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा।आज दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आजाद टीम के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे।
विज्ञापन
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान देने का होगा, बिना जांचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हां कहने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।