फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 June 2021: मंगलवार को ये चार राशिवाले हो जाएं सावधान, धनहानि के संकेत

Tue, 08 Jun 2021 06:26 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 08 Jun 2021 06:26 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख मिलेगा। आज अपने आलस्य को त्यागना होगा। आज आपको घर व बाहर दोनों जगह आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से आप के लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, लेकिन यदि आपने उधार का धन लिया हुआ है, तो इस कारण आपको थोड़ी चिंता रह सकती हैं, लेकिन सभी कार्य पूरे होने से लाभ अवश्य होगा। नौकरी से जुड़े जातकों की कार्यकुशलता की आज प्रशंसा होगी, जिससे उनके आत्मसम्मान की वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके समाज में अच्छे कार्यों से आप का गौरव बढ़ेगा व आपके खानदान का नाम ऊँचा होगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश देखकर आपको हर्ष होगा। आज नौकर चाकर व सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगी और आपको व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आप को आप के निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा क्योंकि यदि आज कोई निर्णय लिया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपनी सोच में निराशा को कोई जगह ना दे। कार्यों में अधिक व्यस्तता रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन लाभ से किए गए कार्यों में आज आपको कठिनाई से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। उसके लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ दिलवाएंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद अवश्य है। आज आपके अपने व्यापार के लिए सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश योजनाएं सफल रहेंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने माता पिता को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed