फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 July 2021: गुरुवार को इन 4 राशियों पर ग्रह-नक्षत्र की होगी विशेष कृपा, कामकाज होंगे सिद्ध

Thu, 08 Jul 2021 06:44 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 08 Jul 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखों की पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होते दिखेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने से आपको धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन किसी अतिथि के आगमन पर आज धन खर्च भी हो सकता है। यदि आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे, तो उसमें भी सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो इस मामले में आज आपकी किसी अधिकारी से बहसबाजी को सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आप कष्टदायक रह सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आपकी सीनियर से किसी मुद्दे पर बहस बाजी हो सकती है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। दांपत्य जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अपने संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें आपको उनके साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी किसी पुरानी बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको उसे छोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। रात्रि के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 08 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed