ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 7 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 2 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं । इस राशि पर ये 25 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 38 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि पर गोचर करते समय जिन जातकों की जन्मराशि या जन्म लग्न से ये केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर करेंगे उनके लिए भद्र योग का निर्माण करेंगे। यह योग पंचमहापुरुष योगों में गिना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाला जातक अतिभाग्यशाली, कुशल प्रशासक, विद्वान, शिक्षक, शल्य चिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ, गणितज्ञ, ज्योतिषी तथा कुशल वक्ता होता है। मिथुन राशि पर यात्रा करते समय ये कमोवेश सभी राशि के जातकों के लिए बेहतर फल कारक ही रहते हैं। इनके स्वगृही होने का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन: बुध के मिथुन राशि में परिवर्तन से बना अतिशुभ भद्र योग, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में अपने ही राशि में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव आपके लिए शुभ ही रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से संबंध मधुर होंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी और लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी और देश की नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे, भौतिक सुखों की भी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अपनी बुद्धिमत्ता और वाक्यचातुर्यता के बल पर सभी विषम परिस्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। निर्णय लेने में विलंब न करें, सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
मिथुन राशि
अपनी ही राशि में गोचर कर रहे बुध आपके लिए हर तरह से लाभदायक सिद्ध होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सामाजिक पदप्रतिष्ठा बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे, आय में निरंतर वृद्धि होती रहेगी।
कर्क राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का योग बनाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा। विदेश यात्रा अथवा किसी दूसरे शहर में पढ़ाई के लिए जा रहे हों तो भी परिणाम बेहतर ही रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों में आर्थिक सहयोग भी करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।