Horoscope Today 07 June 2021: आज मेष राशि में होंगे चंद्रमा, इन चार राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए-नए मार्ग
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों को पूरा करने में आज का पूरा दिन भागदौड़ करने में व्यतीत होगा। आज आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भी यात्रा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन आपके बनते कार्य को बिगाड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। उधार लिया धन व वस्तुएं समय पर नहीं लौटाने के कारण आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन से संबंधित किसी भी प्रकार का आयोजन करने से पहले आज आपको अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह अवश्य लें, तभी सफलता मिलती दिख रही है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप जो भी कार्य बुद्धि व विवेक से करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपनी संतान के भविष्य लिए भी कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, तभी वह अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई कठोर कदम उठाएंगे, जिससे उनको कुछ कष्ट भी होगा, लेकिन वह उनके भविष्य के लिए आवश्यक होगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो आपकी सफलता में बांधा आ सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका कुछ विशेष चिंता में व्यतीत होगा। संतान के विषय में अपेक्षित समाचार मिलने से आज आपको कुछ कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आज अपने सीनियर व गुरुजनों की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापार के लिए आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप सोच विचार कर जाएं, नहीं तो आपको कुछ कष्ट हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छे विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है, इसलिए बुद्धि और विवेक से कार्य करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का किसी अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है, जो उनके उन्नति के मार्ग में बांधा डाल सकता है। मानसिक रूप से आज आप शांत रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के कुछ तनाव भी परेशान कर सकते हैं, लेकिन रात्रि तक पिताजी की सलाह से समाप्त हो जाएंगे। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में आज किसी महिला के कारण आप का मान भंग हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यवहार को सीमित रखें।