Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभ का दिन है। यदि किसी मामले में निवेश करना चाहते हैं, तो आज दिल खोलकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आप आज काफी व्यस्त रहेंगे, बिना वजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट या मोच आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी मांगलिक का समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए आपको फालतू खर्चा करने से बचना होगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको ज्यादा पीड़ा दे सकता है। शाम से लेकर रात तक का समय आज आप अपने परिवार जनों के साथ गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में भी आज आप का हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी रुचि धर्म और आध्यात्मिक और बढ़ेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपने जो परिश्रम किया है, उसके भी आपको मधुर फल प्राप्त होंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना प्रबल दिख रही है। आज अपनी शान शौकत के पर खर्चा करेंगे, खर्चे के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा ।आपके शत्रु भी आपको देखकर परेशान रहेंगे। अपनी माता व पिता जी का विशेष ध्यान रखें, उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा। संतान के प्रति भी आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर नए संबंध बनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें मधुर वाणी का प्रयोग करें, तो काम आसानी से बन जाएंगे। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको मानसिक अशांति और चिंता के कारण मन में चिड़ सी पैदा हो सकती है, लेकिन माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलती दिख रही है।