Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 06 March 2021: शनिवार को ग्रह-नक्षत्र देंगे इन चार राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग
आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसंता पूर्ण रहेगा और आप विलासिता पूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे, जिससे आप अपने आपको एक सुखी इंसान महसूस करेंगे। आज बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे और अपने भविष्य के लिए संतुष्ट रहेंगे। आप संतान के भविष्य के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। पिताजी की सेहत को लेकर आज आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आज शाम को आप अपनी संतान के लिए कुछ उपहार लेकर आएंगे।
आज सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप किसी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है, इसलिए आपको अनियमित खानपान से बचना होगा और आलस्य को त्याग करना होगा, जिससे आप एक स्वस्थ मनुष्य का जीवन जी सकें। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। व्यवसाय के लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव होगा।
यदि आप मकान दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो उसमें निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिस सफलतापूर्वक पूरा होने में अभी एक साल लग सकता है, जिसमें आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। संतान के विवाह संबंधित प्रस्ताव आज आप अपने घर के बुजुर्गों के सामने पेश करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।
आज आप के कार्यालय व व्यवसाय का वातावरण आपके अनुकूल होगा, जिसके आपको भरपूर लाभ उठाने होंगे। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप कुछ ऐसा खर्चा करेंगे,जो ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी वाद विवाद बन सकता है।