फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 June 2021: शनिवार को बन रहा है सौभाग्य योग, छह राशियों की कटेगी चांदी, होगा खूब फायदा

Sat, 05 Jun 2021 07:25 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 05 Jun 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि उसे वापस चुकाना मुश्किल होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए मित्र बनेंगे। आज आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में  बांधों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है चाहे वह संतान व भाई बहनों से जुड़ा हो, लेकिन उसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के भागदौड़ के कारण आपको सायंकाल के समय थकान मेहसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चे वाला रहेगा। आज आप यदि किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको वह रोग कष्ट दे सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय कुछ अकस्मात धन लाभ होने से आपकी धर्म व अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। विदेश में रह रहे प्रियजनों से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।



विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 05 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिससे आपको उस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, व कुछ पैसों की मदद भी करनी पड़ सकती है। आज आप आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनको परेशान कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed