ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today 02 June 2021: बुधवार को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से पांच राशियों को होंगी मुश्किलें, रहें सावधान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे, जिनसे आपका भविष्य चमकेगा। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में आज आपके अपने बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए तीन उत्तम रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।