फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 02 July 2021: शुक्रवार को इन 6 राशियों पर मेहरबान होंगे ग्रह-नक्षत्र, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Fri, 02 Jul 2021 07:00 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 02 Jul 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 02 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 02 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी अथवा आज आपको यदि किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लगती है, तो आपको उसे अपने अंदर ही रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। रात्रि के समय आज आपकी आपके प्रिय जनों से भेंट होगी, जिसमें कुछ समय आमोद प्रमोद में व्यतीत होगा। आज यदि आप अपने किसी काम की की लंबे समय से होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उसका पूरे होने से आपको खुशी होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 02 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। रात्रि के समय आज आपकी कुछ अप्रिय व्यक्तियों से भेंट भी हो सकती है, जिसके कारण आप को अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। शासन व सता का भी आज आपको गठजोड़ का लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज पदोन्नति मिल सकती है। यदि आपका संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 02 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी भी आप से नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आज आपको कुछ नए मौके हाथ आएंगे, जिनको आप अपने आलस्य के कारण छोड़ सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सतर्क रहें।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 02 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया हुआ है, तो आज वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह भी उत्तम रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय किसी प्रिय व्यक्ति से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed