फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 July : वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें अन्य राशियों का भी हाल

Sat, 09 Jul 2022 12:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे।  कार्य क्षेत्र में  आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके परेशानियों में चार चांद लगाएंगे, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप  संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।  परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे  आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि विदेश में आपका कोई परिजन रह रहा है, तो उनको  आपकी याद  सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे  आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है।  आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed