फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 30 June: महीने के आखिरी दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, अधूरे काम होंगे पूरे

Thu, 30 Jun 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा,जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपको मानसिक परेशानी महसूस होगी। यदि परिवार में किसी सदस्य से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आपको उसमें शांति व सोचकर ही कोई बात बोलनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है,क्योंकि उन्हें परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं,उन्हें उससे लाभ मिलता दिख रहा है। भाई व बहनों के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सहयोगी का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पारिवारिक कलह के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह भी आपसी बातचीत से सुलझ सकती है। आज आप मानसिक व शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे व किसी भी कार्य को करने के लिए  तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ रही थी,तो आपको उनकी चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ चिंताएं थी,तो उनका भी आज अंत होगा। साझेदारी में आप किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई व बहनों के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों को छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन समय के साथ वह समाप्त हो जाएगी। प्रेम संबंधों में तकरार रहेगी, इसलिए आपको किसी भी निर्णय पर बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन अपने खर्चों पर लगाम लगाकर आप भविष्य के लिए धन संचय कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके प्यार में डूबी नजर आएंगी। जिन लोगों को मदिरा,शराब आदि जैसी आदत है वह आज उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आए,तो आपको उसमे चुप रहना होगा,नहीं तो वह कानूनी सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे,तो वह फाइनल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed