फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 28 July 2021: बुधवार को होगा इन 5 राशियों को फायदा, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत

Wed, 28 Jul 2021 06:43 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 28 Jul 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप के पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जो आपको भविष्य में लाभ देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और परोपकार के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। रात्रि के समय परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ आनंदमय व्यतीत करेंगे। आज आप जो करना चाहते हैं, वह आपको करने को मिलेगा और नौकरी में भी वातावरण आज आपके अनुकूल बनेगा। आपके सहयोगी आपका साथ देते नजर आएंगे व उच्च अधिकारियों की कृपा भी आज आपको प्राप्त होगी। सायंकाल के समय किसी अतिथि के आगमन से आपके घर में काम बढ़ सकता है, लेकिन आपकी प्रसन्नता होगी। रात्रि का समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए कोई पार्टी प्लान कर सकते हैं। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने का आप लंबे समय से सोच रहे थे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी और आप अपने नए आइडिया को भी आगे बढ़ाएंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed