Horoscope Today 24 June: मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा सौभाग्यशाली, कन्या और कुंभ राशि वाले रहें सतर्क
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन आपका अपने भाई से चल रहा विरोध समाप्त होगा। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी संतान पक्ष के प्रति जो चिंताएं बनी हुई थी,आज आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है,लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन से भी समाप्त कर देंगे। जीवनसाथी को आज शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जहां आपको बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देंगे,तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप आज उसी कार्य को करें,जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, क्योंकि उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। आपके शत्रु आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका अपने परिजनों से कोई विरोध भी हो सकता है। यदि आप जरूरी कार्य के लिए निकले,तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आज का दिन आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घरेलू व रुके हुए कामों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे,लेकिन जो लोग छोटे व्यापारी हैं,उनको अपने व्यापार की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो उन्हें वहां कोई नुकसान हो सकता है। आप कुछ धन गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे और उसमें जुटे नजर आएंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें।