Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Aaj Ka Panchang 23 September: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रियल स्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार आज आपको पसंद नहीं आएगा,लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी व समझनी होगी। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन कभी-कभी लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं, इसलिए किसी की मदद बहुत ही सोच विचारकर करें।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए परेशानियों से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको थकान,सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी उत्तम रहेगा,लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं,लेकिन परेशान ना हो। आज कुछ खर्चे आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप गहरा सोच विचार करेंगे और कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय कर सकते हैं। आपको आज किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ लोगों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो उसमें भी संयम बनाए रखें।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो उसमें आज सुधार हो सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला,तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी,क्योंकि उन्हें कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है।