फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 September: वृषभ,कन्या और कुंभ राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Thu, 22 Sep 2022 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। जल्दबाजी में आज आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय आपसी बातचीत में बिताएंगे,जो लोग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह तरक्की पा सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से कमजोर विषयों के लिए मदद मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।  वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी ऊर्जा को बेकार के कामों में व्यर्थ ना करें बल्कि अच्छे कामों में लगाएं जिसका आप लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपसी प्रेम और गहरा होगा। आपको संतान की किसी समस्या का जल्द समाधान करना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed