Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 20 August: कर्क,सिंह समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक फायदा मिलने के योग
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंद दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,लेकिन वह किसी बड़े निवेश के चक्कर में लगे रहेंगे। माताजी से आप किसी पुरानी की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी व्यक्ति की सलाह व सहयोग से आपको फायदा होगा। मित्रों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ से आपको फायदा मिलेगा किसी भी वाद विवाद में आपको संयम बनाएं रखना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें भी किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसे आप किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई भी अच्छी रहेगी और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है वह आपको कोई किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेगा,उनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपकी बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं,जिनको लेकर आप परेशान भी रहेंगे। आप आज माता पिता की सेवा में लगाएंगे। काम की अधिकता होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको तरक्की मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।