Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 18 June : मेष और मिथुन राशि के जातक रहें आर्थिक रूप से सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। पिताजी से अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अपनी काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको नौकर-चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई बात किसी को बुरी लग सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप दिन भर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आप बैंक किसी व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपके उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे और छुटपुट लाभ के अवसर तो मिलते ही रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ नोकझोंक हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा।