फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 18 February 2022 : कन्या, सिंह और धनु राशि वालों को संयम से काम लेना होगा, मकर राशि के दिन रहेगा अच्छा

Fri, 18 Feb 2022 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
18 फरवरी का राशिफल: व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा, लेकिन आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से नई नौकरी लगने जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए नए-नए विचार आएंगे, लेकिन जिन्हें आपको अपने किसी पार्टनर से साझा करने से पहले अपने व्यापार में लागू करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आप किसी क्रेविटी को पुरा करने में आप दिन बिता कर सकते हैं, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने किसी सीनियर से मदद मिलने के कारण आप अपना कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे और सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करने मैं पूरा दिन व्यतीत करेंगे और आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा, जिसमें आपके साथी भी आपका सहयोग देंगे। रात्रि के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी या जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई नया लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed